विदेशी महिला के शव को नोंच- नोंचकर खा गए कुत्ते



बिहार के बेगूसराय में एक विदेशी महिला के शव को कुत्तों ने ही नोच लिया। ये कुत्ते इसे खाने लगे। कुछ समय बाद लोगों की नजर इस ओर गई तो उन्होंने कुत्ते को हटाते हुए संबंधित विभाग को सूचना दी।

मगर तब तक कुत्ते शव को नुकसान पहुंचा चुके थे। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। बिहार के बेगूसराय जिले के नगर परिषद बस पड़ाव के समीप कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बोधगया जा रही एक भूटान निवासी महिला की सोमवार को मौत हो गयी थी।

मगर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस के सामने खुले आसमान के नीचे रखा गया। कुछ ही देर में शव के आसपास लावारिस कुत्ते पहुंचे और शव को खाने लगे। ऐसे में कुछ लोगों की नजर कुत्तों पर गई और उन्होंने कुत्तों को हटाया। मामले को लेकर थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सिविल सर्जन से चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post