ट्रक व स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत



जगदीशपुर : जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी उलमा के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन के भाई अलाउद्दीन (45), उनकी पत्‍‌नी रिहाना खातून (40) व पुत्री अल्फिया, बदरुद्दीन (50) उनकी पत्‍‌नी आसिया बानो (45), सत्तार अली (55) व उनकी पत्‍‌नी सकीना बानो (45), फखरे आलम (25) व आजाद (20) सोमवार की देर रात अपनी स्कार्पियों से कानपुर रिश्तेदारी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही स्कार्पियों सवार फ करे आलम, रेहाना व अल्फिया की मौत हो गयी। बाकी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात ही सभी घायलों को सीएचसी जगदीशपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया गया। घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक व क्षतिग्रस्त स्कार्पियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post