फ़कीर बादशाह की हुकूमत में भीख मांग रही है जनता



बहराइच। मोदी सरकार ने नोट बन्दी के फैसले के साथ-साथ जनता से 50 दिन का समय माँगा था और कहा था कि 50 दिन देश की स्थित पूरी तरह काबू में आ जायेगी लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया और जनता से माँगी व दी गया मोहलत खत्म होने की नजदीक आ रही है वैसे लोगो की समस्या और विकराल होती जा रही है।
जिन माँ और बुजुर्गो को इस कड़ाके की ठण्ड में अपने घर में आराम करना चाहिए था वह सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन में खड़े नजर आ रहे है
और ऊपर से बैंक प्रबन्धको की मनमानी की शिकायते बराबर उठ रही है।ऐसा ही मामला बहराइच जनपद के इलाहबाद बैंक शाखा बाबागंज का है जहाँ पर बैंक प्रबन्धक की मनमानी का शिकार हर रोज लोग हो रहे है। बैंक प्रबन्धक द्वारा कैश की कमी बताकर कुछ लोगो को ही कैश देकर बाकी लोगो को भगा देता है।
लाइन में लगे कुछ लोगो से हमारी बात हुयी तो उन लोगो ने बताया कि कैश न होने की प्राब्लम तो आये दिन बनी रहती है और जब कैश रहता भी है तो कुछ लाइन में लोगो को ही देकर  कैश खत्म हों जाने की बात कहकर जाने को कहा जाता है।
मोदी सरकार ने तो हमलोगो को भिखारी बना दिया है अपने घर का सारा काम-काज छोड़कर सुबह से ही लाइन में खड़े हो जाते है।
अब भगवान ही जाने कि कब स्थित सुधरेगी और हम लोगो को पर्याप्त कैश मिल पायेगा।

इसरार अहमद (केयर ऑफ़ मीडिया)

Post a Comment

Previous Post Next Post