मां बनने वाली हैं सनी लियोनी!




 पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बानी सनी लियोनी जल्द ही मां बनने वाली हैं। दरअसल खबर है कि सनी और उनके पति डेनियल वेबर लंबे समय से पैरेंट्स बनना चाह रहे है, लेकिन काम की व्यस्तताओं के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी का कहना है कि हम दोनों ही बच्चा चाहते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा वक्त कौन-सा होगा इस बारे में हम विचार कर रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से मेरी सास भी इसी बात को लेकर हम से शिकायत कर रही थीं कि उन्हे जल्द ही एक अपना पोता-पोती चाहिए और हम लोग काम की व्यस्तताओं के कारण देर किए जा रहे हैं।

सनी का कहना है कि मेरे पति डेनियल मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। हमने अच्छा और बुरा दौर साथ-साथ गुजारा है। मैं उनसे किसी भी बात को लेकर राय ले सकती हूं। वे मेरी हर समस्या का हल निकाल देते हैं। मैं उन पर हर बात के लिए निर्भर होती हूं, यही बात हमारी शादी को सफल बनाती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post