पैग़म्बर-ए-इस्लाम की पैदाइश पूरी मानवता के लिये इन्सानियत का संदेश- मायावती




नई दिल्ली।  बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) मायावती ने पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (स.अ.) के जन्म-दिन मिलाद-उन-नबी के अवसर पर समस्त देशवासियों व उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुश्री मायावती ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम की पैदाइश पूरी मानवता के लिये इन्सानियत का संदेश था। वे पूरी दुनिया के लिये रहमत बना कर भेजे गये थे। और उन्होंने उस अन्धकार युग में आदमी और आदमी के बीच भेदभाव समाप्त करके बराबरी को ज़िन्दगी में अपनाने का जो काम करके दुनिया को दिखाया उससे एक नए रौशन युग की शुरूआत हुई। 

हज़रत मोहम्मद (स.अ.) का जीवन आपसी भाईचारा, करूणा, ग़रीबों, बेकसों व बेसहारा लोगों की मदद करने के साथ-साथ अपने पड़ोसी को भूखा नहीं सोने देने एवं सभी लोगों की भलाई के लिये प्रेरित करता है। उनके जन्म-दिन पर लोगों को उनके इन्सानियत से परिपूर्ण जीवन एवं आदर्शों को याद करके उन्हें अपने जीवन में भी उतारने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post