अजित सिंह का बयान कहा सपा की साइकिल के दोनों पहिए पंचर




उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाईटेड के साथ गठबंधन करने वाली राष्ट्रीय लोकदल ने आज समाजवादी पार्टी के साथ ही भाजपा तथा बसपा पर करारा प्रहार किया है। मथुरा में इस गठबंधन ने आज किसान अधिकारी रैली आयोजित की थी।
इसको राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया के साथ जनता दल यूनाईटेड के शरद यादव ने संबोधित किया। अजित सिंह ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी की साइकिल के दोनों ही पहिए पंचर हो गए हैं।
इसके कारण ही दोनों पहिए अलग दिशा में चल रहे हैं। सरकार में वापसी का सपना देख रहे इस दल को अपनों से ही तगड़ा झटका मिला है। अब जनता इनको झटके देगी। अजित ने कहा कि अब उनकी पार्टी किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।
शरद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। यादव ने कहा कि नोट बंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। पीएम मोदी ने लंबी-चौड़ी बात की थी, लेकिन 50 दिन में हालात को बदल नहीं सके। मोदी ने देश के शीर्ष दस पूंजीपतियो को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी की है।
शरद यादव ने किसान अधिकार रैली में बसपा को भी बिना महावत वाला हाथी बताया। शरद ने कहा कि बसपा का हाथी इन दिनों बिना महावत के चल रहा है। प्रदेश में गठबंधन की ओर से 2017 के चुनाव में जयंत चौधरी सीएम का चेहरा होंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post