नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

Amethi Live

फैजाबाद: नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने गृह विज्ञान महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुलपति प्रो. हसीब ने गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ.सुमन प्रसाद मौर्य को मध्याह्न बाद अनुपस्थित रहे कर्मियों से लिखित रूप से स्पष्टीकरण लेने को कहा है। कुलपति ने अधिष्ठाता के साथ महाविद्यालय की कक्षाओं व गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।  कुलपति  इस शैक्षिक सत्र में महाविद्यालय में नियुक्त किये गये संविदा शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। कुलपति  ने बताया कि वे लगातार गृह विज्ञान महाविद्यालय में पदों के सृजन व नियुक्ति हेतु प्रदेश सरकार में पैरवी कर रहे हैं। कुलपति के निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष पोषण डॉ. साधना ¨सह, डॉ. आरआर यादव, अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी उमेश पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post