पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 50 हजार मतदाता-सुलतानपुर


Amethi Live














सुलतानपुर :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। जिसमें शनिवार और रविवार को बूथों पर विशेष अभियान भी चलाया गया। अभियान में बने नए व छंटे वोटरों की सूची बनवाई जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिसंबर से वोटर लिस्ट का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। 15 दिसंबर तक अनुपूरक सूची तैयार कर उसका मुद्रण कराया जाएगा। दो जनवरी 2017 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा। उधर, मतदान बूथों की जांच के लिए बेसिक शिक्षा और पंचायतीराज समेत विभिन्न महकमे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अफसरों की जांच आख्या के बाद केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, रैंप, प्रकाश आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post