
मुम्बई। भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान एक बार फिर ऑस्कर की दौड़ में हैं। इस बार वह 'पेले : बर्थ ऑफ ए लीजेंड' में अपने काम के लिए इस दौड़ में शामिल हुए हैं।
रहमान 2009 में अपनी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए दो ऑस्कर जीत चुके हैं। इस बार 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स में ऑरिजिनल स्कोर के लिए नामांकन सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अकेडमी ऑफ मोशन पिक्च र आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूची जारी की।89वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए अंतिम नामांकनों की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी।
Tags:
bollywood