
बस्ती, उत्तर प्रदेश। बैंक से निकाह के लिए रूपए नहीं मिलने से निराश एक दुल्हन अपने परिवारीजनों के साथ धरने पर बैठ गई है।
मामला गरमाने पर बैंक कर्मचारियों ने उसे बुलाकर 24 हजार रूपए दिए पर दुल्हन पूरे पैसे लेने पर अड़ी रही। घटना बलरामपुर जिले के सिविल लाइंस स्थिति इलाहाबाद बैंक की मेन ब्रांच की है।
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार धरने पर बैठी दुल्हन रूबी ने बताया कि गुरुवार को मेरा निकाह होना है। निकाह के लिए मेरी मां अपने अकाउंट से एक लाख रुपये निकालना चाह रही थी। निकाह तय होने के कुछ दिन बाद जब पैसा निकालने बैंक में गए तो वहां कैश नहीं होने का हवाला देकर बैंक कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ लिया। मुझे निकाह के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी।
परिवार का कहना है कि वह इस मामले में पिछले तहसील दिवस में शादी का कार्ड लेकर डीएम से भी मिले थे।
डीएम राम विशाल मिश्र ने शादी के कार्ड को प्रमाणित कर बैंक को कैश देने के आदेश भी दिए थे। लेकिन उसके बावजूद बैंक नगदी देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इन हालात में परिवार का धरने पर बैठना मजबूरी बन गई।
Tags:
uttar pradesh