सुविधा शुल्क न मिलने पर राजस्व निरीक्षक ने भतीजों के नाम कर दी जमीन की वरासत-अमेठी

Amethi Live
गौरीगंज :बाजारशुकुल के पूरे बख्तावर फुंदनपुर का है। गांव निवासी रामकेवल की गत माह मृत्यु हो गई। उनकी जमीन को बच्चों व पत्‍‌नी के नाम वरासत करने के लिए राजस्व निरीक्षक रमाकांत तिवारी व लेखपाल तुलसीराम को प्रार्थना पत्र मृतक के भाई राम नेवल ने दिया था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने दूसरे भाई के बच्चे राकेश कुमार, मुकेश कुमार व राहुल कुमार के साथ मृतक की पत्‍‌नी कांती देवी के नाम वरासत कर दिया।
 
मामले की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना से की। इस पर एसडीएम ने वरासत ठीक करने का आदेश दिया, लेकिन उनके आदेश को दरकिनार कर नायब तहसीलदार के यहां मुकदमा कराकर मृतक के बच्चों को परेशान कर रहे हैं। मृतक के भाई रामनेवल ने अध्यक्ष राजस्व परिषद के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post