
नई दिल्ली। सात देशों को मिलाकर बना संयुक्त अरब अमीरात की कुछ ऐसी बातें हैं जो आम आदमी नहीं जानते। 1873 से लेकर 1947 तक यहां का शासन भारत से चलता था। यानी संयुक्त अरब अमीरात ब्रिटिश भारत के अधीन था।
न्यूज़ २४ की रिपोर्ट के अनुसार 2 दिसंबर को अमीरात फेडरल स्टेट की स्थापना हुई। अब संयुक्त अरब अमीरात तेल भण्डार रखने वाला छठा सबसे बड़ा देश है। संयुक्त अरब अमीरात के लोगों पर सरकार इनकम टैक्स नहीं लगाती।
दुबई में ऐड्रेस का कोई सिस्टम नहीं है। यहां न कोई जिप कोड, न एरिया कोड और न ही कोई पोस्टल सिस्टम है। यहां अमीरात पोस्ट नाम की पोस्टल एजेंसी है, जो पूरे देश में पोस्ट ऑफिस ऑपरेट करती है। इसकी दुबई में ही अकेले दो दर्जन ब्रांच हैं। हर ब्रांच के पोस्ट ऑफिस बॉक्स हैं।
इन्हीं पोस्ट बॉक्स पर ही लोगों के लेटर और सामान पहुंचते हैं और लोगों की जिम्मेदारी होती है कि वहां से अपने लेटर और सामान कलेक्ट करें। दुबई में ऐसे एटीएम भी हैं, जिसमें से गोल्ड बार यानी सोने के बिस्किट और सोने के सिक्के निकलते हैं। इस मशीन पर भी सोने की मोटी लेयर चढ़ी होती है और यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड के बिस्किट के कई ऑप्शन मिलते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात में मूल शेखों की आबादी कुल 13 फीसदी है। बाकी 87 फीसदी लोग हिंदुस्तानी (अब भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी) हैं।
Tags:
world