चेन्नई: चेन्नई में ज्वैलरों के घरों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों को 90 करोड़ रुपये नकद, 100 किलो सोना मिला है. आयकर विभाग ने यह छापेमारी आठ जगहों पर की है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के कदम के बाद से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नियमित रूप से छापेमारी को अंजाम दे रहा है.
विभाग का कहना है कि 6 दिसंबर तक, तकरीबन 130 करोड़ रुपये की कैश और ज्वैलरी जब्त की जा चुकी है और करदाताओं ने 2,000 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति स्वीकार की है.