500 रुपए के पुराने नोट अब 10 दिसंबर तक ही चलेंगे, पहले 15 दिसंबर तक थी छूट

ध्यान दें, 500 रुपए के पुराने नोट अब 10 दिसंबर तक ही चलेंगे, पहले 15 दिसंबर तक थी छूट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 500 रुपए के पुराने नोटों को लेकर एक बार फिर फैसला लिया है. अब 500 रुपए के पुराने नोट केवल 10 तारीख यानी शनिवार तक ही चलेंगे. मेट्रो, बसों और रेलवे संबंधी कामों में इन नोटों को लिया जा रहा है.

यहां ध्यान दें कि इन पुराने नोटों को 10 तारीख के बाद कहीं भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. यदि आपके पास ये नोट अभी भी पड़े हुए हैं तो आप इन्हें अपने खातों में जमा करवा सकते हैं.

सरकार ने 2 दिसंबर के दिन यह फैसला लिया था कि रेलवे, बस, अस्पताल, दवा और बिजली पानी के बिल जैसी ज़रूरी सुविधाओं में ये नोट 15 दिसंबर तक चलते रहेंगे. पहले ये नोट पेट्रोल पंपों और हवाई टिकट में भी इस्तेमाल हो रहे थे लेकिन 2 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद से ये छूट खत्म कर दी गई.

Old 500 notes to not be accepted by Railways, in Buses and Metro after December 10 

बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर ही रहेगी, इस समय सीमा को फिलहाल न तो बढ़ाया गया है और न ही घटाया गया है. बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट को बैन करने के ऐलान के बाद लोगों को राहत देने के लिए इन नोटों के इस्तेमाल को लेकर समय समय पर छूट दी गई.

Post a Comment

Previous Post Next Post