नई दिल्ली: तुर्की में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. तुर्की के शहर इस्तांबुल में 2 बम धमाके हुए हैं. दोनों धमाके एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर कार में हुए. तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोल्यो के मुताबिक हमला पुलिस को निशाना बनाकर किया गया था.
इस आतंकी हमले में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 166 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं. जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त मैदान में फुटबॉल मैच भी चल रहा है. मैच खत्म होने बाद दर्शक घर लौट रहे थे और इसी दौरान धमाका हो गया.
एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक किसी संगठन ने इस धामेक की जिम्मेदारी नहीं ली है. धमाके के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रसिप एर्दोगन ने ट्वीट कर घटना की निंदा की और मरने वालों को श्रद्धांजलि भी दी.
Tags:
world