
गौरीगंज :जिले की विकास योजनाओं की हकीकत जानने के लिए 26 दिसंबर को मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्रा दो दिन के दौरे पर आएंगे। अपने दौरे पर मंडलायुक्त शासन की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही पत्रकारों से बात करने के बाद जिलापूर्ति कार्यालय व जामों सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अमेठी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद आइटीआइ के लैब को देखेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि कमिश्नर द्वारा भेटुआ के समग्र गांव बालचंदपुर का भी निरीक्षण किया जाएगा। दूसरे दिन प्रधान ग्राम सडक योजना के तहत बनने वाली अमेठी शाहबरी, कोरारी गिरधरशाह से धनापुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण करेंगे।
Tags:
amethi