थाने पर आयोजित समाधान दिवस में 24 में से 13 शिकायतों का हुआ निस्तारण-अमेठी



अमेठी :कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक धर्मेश कुमार शाही की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पाच मामले आए। दोनों पक्षों के मौजूद होने पर अधिकारियों ने तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया। संग्रामपुर में प्रभारी निरीक्षक सीपी जैसल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया था। दिवस में तीन शिकायतें आई जिसमें मौके पर दो का निस्तारण कराया गया। पीपरपुर में प्रभारी भरत उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सोलह शिकायतें आईं। जिसमें आठ शिकायतों का मौके का निस्तारण कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post