कानपुर के रूरा स्टेशन के पास ट्रेन हादसा : अजमेर-सियालदह एक्स. के 15 डब्बे पटरी से उतरे

ajmer sealdahexpress650
 कानपुर: कानपुर के रूरा स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ है. अजमेर-सियालदह एक्स. के 15 डब्बे पटरी से उतर गए हैं. जानकारी के अनुसार  दो डिब्बे नहर में गिर गए हैं. जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 5.30 बजे के करीब हुआ. यह ट्रेन सियालदाह से अजमेर जा रही थी.

बता दें कि रूरा स्टेशन कानपुर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. रेलवे के पीआरओ अनिल सेक्सेना ने बताया कि दो जनरल और बाकी स्लीपर डिब्बे हैं जो पटरी से उतरे हैं. मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है.
एनडीटीवी से कानपुर देहात के एसपी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. और घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया है. अभी तक 24 घायलों को अस्पताल में भेजा गया है. उनका कहना है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है.
 कानपुर देहात जिले में यह हादसा हुआ है. ट्रेन की छठे नंबर के डिब्बे से 20वे नंबर के डिब्बे तक ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे के बाद अब तक 25-30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है. ट्रेन नं. 12987 है.

ट्रेन हादसे के बाद कानपुर और टुंडला से मेडिकल ट्रेन रवाना की गई है. ताकि बाकी लोगों को राहत पहुंचाई जा सके.
जानकारी यह भी मिली है कि हादसे के तुरंत बाद इलाके के लोग खुद ही बचाव कार्य के लिए पहुंच गए थे. बाद में जिला प्रशासन के लोग भी पहुंचे.

हादसे की जगह कानपुर और इटावा के बीच की है इसलिए कानपुर और इटावा पर कुछ ट्रेनों को रोका गया है.रुट फिलहाल बंद है. बता दें कि देश में यह रूट रेलवे के सबसे व्यस्ततम रूट में से एक है. इस वजह से बाकी ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

जानकारी यह भी मिली है कि सुबह के समय काफी कोहरा था. हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post