11 मर्दों से की शादी से शादी करने वाली युवती गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर 






नोएडा। 25 वर्षीय मेघा भार्गव ने मध्य प्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई, राजस्थान और केरल में पिछले तीन वर्षों में 11 शादी की। शादी के एक सप्ताह के अंदर ही ससुराल वालों को खाने में नींद की गोली देकर वह घर से ज्वेलरी और नकदी समेटकर भाग जाती थी।

इस तरह उसने लगभग एक करोड़ से ज्यादा की ठगी की। मेघा ने आखिरी शादी त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले लॉरेंन जोसटिस से की थी। शादी के बाद करीब 15 लाख का माल समेट कर वह फरार हो गई थी। जिसकी जांच केरल पुलिस कर रही थी।

नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार सर्विलांस के माध्यम से शनिवार को केरल पुलिस आम्रपाली जोर्डिक अपार्टमेंट सेक्टर 120 पहुंची। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। ठगी के धंधे में सहयोग करने वाली उसकी बहन प्राची और जीजा देवेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। तीन को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर केरल ले जाया गया।

मेघा मूलरूप से गोयल विहार खजराना, इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। मेघा उसकी बहन प्राची और जीजा देवेंद्र ने जल्द पैसा कमाने के लिए लुटेरी दुल्हन बनने की योजना बनाई। इसके लिए मालवा इंदौर के रहने वाले महेंद्र बुंदेला से मेघा ने संपर्क किया।

महेंद्र ने सबसे पहले मेघा की इंदौर में ही शादी कराई। जहां से वह 11.5 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर भागी। फिर मुंबई में शादी की। जहां से 40 लाख का माल लेकर भागी। फिर पुणे में शादी की, जहां से 90 लाख का माल लेकर फरार हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post