
नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट को अमान्य घोषित करने के बाद जहां एक तरफ पीएम मोदी की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ उनकी आलोचना भी हो रही है।
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स पीएम मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है।
इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पीएम को गाली देने वाला इंसान सपा नेता अमर सिंह के साथ खड़ा है। इतना ही नहीं जब वो गाली दे रहा है तो अमर सिंह बगल में खड़े हस रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अमर सिंह एक शानदार इमारत (संभवत: कोई बड़ा होटल) से बाहर निकल रहे हैं। उनके साथ एक आदमी भी है।
वो आदमी 500 और 1000 के नोट बंद करने पर मोदी को गालियां दे रहा है। सामने खड़ा एक शख्स अमर सिंह और और उस दूसरे आदमी की वीडियो बना रहा है। अमर सिंह के साथ खड़ा गाली देने वाला शख्स कैमरे की तरफ देख कर गालियां दे रहा है। आप भी देखें वीडियो
Tags:
new delhi