कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब सरकार की नजर छुपे हुए धन कुबेरों पर है. आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने काले धन को सफेद करने की जांच शुरु कर दी है.
आयकर विभाग और ईडी अब 8 से 10 नवंबर तक सोना खरीदने और बेचने वालों का वेरीफिकेशन करने जा रहा है. साथ ही दोनों विभाग इन 3 दिनों में सोना, हीरा और विदेशी मुद्रा खरीदने वालों की जांच करने की तैयारी में है.
दोनों विभागों ने अलग-अलग राज्यों में धनकुबेरों की फेहरिस्त बनाने की तैयारी शुरु कर दी है. वहीं आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ज्वैलर्स और धार्मिक संस्थानों पर भी खासा नजर बनाए हुए हैं.
Tags:
national
