NEWS & PHOTO AMAR UJALA
हैदराबाद में बाप-बेटे ने नाबालिग घरेलू सहायिका का अपने घर में कथित तौर पर यौन शोषण किया है। दोनों की पहचान सुधाकर रेड्डी(60) और भारत कुमार रेड्डी (30) के रूप में हुई है और वह दोनों ही पेशे से वकील हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों करीब छह महीने से नाबालिग का यौन शोषण कर रहे थे।दरअसल, कुछ साल पहले ही पीड़िता को घर में काम रखने के लिए रखा गया था। एनडीटीवी की खबर के अनुसार वे दोनों अपने परिवार के साथ चेत्नयापुरी इलाके की ग्रीनहिल्स कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में दोनों आरोपियों की पत्नियां भी रहती हैं।पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जब अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की तो उसे कई बार पीटा भी गया। इतना ही नहीं उसके पास फोन भी नहीं था जिससे वह अपने परिवार को इस बर्बरता की खबर दे सकें। बताया जा रहा है कि पीड़िता को बहुत कम पैसे दिए जाते थे इतना ही नहीं खाना देने में भी क्रूरता बरती जाती थी।बतातें चलें कि दोनों के खिलाफ बाल शोषण, यौन शोषण, रेप, और लेबर कानून के तहत केस भी दर्ज किेए गए हैं। इतना ही नहीं वकील के बड़े बेटे तारक राम रेड्डी पर पड़ोसी को शोषित करने का आरोप लगा है।
Tags:
national
