वायरल स्टोरी : एटीएम की लाइन में लगे लड़का-लड़की को हुआ प्यार

खबर और फोटो सौजन्य से :अमर उजाला
500 और 1000 के पुराने नोट बंद के बाद देश भर से अजब-गजब स्टोरी सामने आ रही है। अब एक सोशल मीडिया पर लव स्टोरी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि नए नोट के लिए एटीएम की लाइन में एक लड़का और लड़की खड़े थे। उसी दौरान दोनों के बीच प्यार होता है और फिर शादी कर लेते हैं। :वायरल स्टोरी के मुताबिक, बिहार के बक्सर के रहने वाले विकास और धनबाद की किरन एक एटीएम मशीन पर 8 घंटे से ज्यादा खड़े रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और वहीं इन दोनों ने शादी भी कर ली। 

इयरफोन के बहाने हुआ प्यार
वायरल स्टोरी के मुताबिक, रविवार को दोनों की ऑफिस की छुट्टी थी। किरन जब सुबह 7 बजे एटीएम पंहुची तो इसका नंबर था 80 और उसके ठीक पीछे विकास 81वें नंबर पर खड़ा थे । टाइम पास करने के लिए विकास कानो में इयरफोन लगा कर गाने सुन रहा था और किरण अपने मोबाइल पर नागिन सीरियल देख रही थी। इसी दौरान इयरफोन के बहाने दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला और आगे बढ़ता है। स्टोरी के मुताबिक, दोनों ने इयरफोन का एक-एक पीस कान में लगा ली।

खबरों के मुताबिक लड़के ने प्रपोज करने के लिए 10 रुपए के नोट का यूज किया था। नोट पर आई लव यू किरण लिखकर लड़के ने प्रपोज किया। उसके बाद लड़की ने तुरंत हां कर दी और वहीं लड़के को गले भी लगा लिया।

हालांकि अभी तक इस खबर की सच्चाई सामने नहीं आई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post