जल्द दूर हों शिक्षकों की समस्या-अमेठी



अमेठी : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों के समस्याओं को शीघ्रता से दूर करने की मांग की। शिक्षक संघ ने कहा कि चयनित शिक्षकों को शीघ्र वेतन का भुगतान किया जाय। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा की अगुवाई में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजकुमार पंडित से मिलकर 15 हजार सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय के भर्ती शिक्षकों व शिक्षामित्र से समायोजित शिक्षकों का जो 16448 सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसलिंग के बाद चयनित हुए हैं उन सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान किए जाने की मांग करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य जिलों में सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान किया जा रहा है। जिले में शिक्षकों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शीघ्रता से इन सभी शिक्षकों का भी वेतन भुगतान का आदेश दिया जाय। जिला संगठन मंत्री धीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं दिनोदिन बढ़ती जा रही हैं। समय रहते सभी मामलों का समाधान होना आवश्यक है। प्रतिनिधि मंडल में मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।(DAINK JAGRAN)

Post a Comment

Previous Post Next Post