
गौरीगंज : आगामी 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाने के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही गौरव यात्रा निकालकर लोगों को शौचालय के प्रति ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा।
शासन ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक ने आगामी 19 नवंबर को विश्व शौंचालय दिवस मनाने का निर्देश दिया है। जिसमें खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के बारे में कई माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रथ, स्वचलित प्रदर्शनी, स्थानीय नृत्य एवं गायन आदि विधाओं के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले में स्वच्छता के लिए अच्छा काम करने वाले स्वच्छता चैंपियन, स्वच्छता दूतों, युवाओं, महिलाओं व बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। विश्व शौंचालय दिवस के अवसर पर गांव व विकास खंडों में खुले शौच से मुक्त घोषित करने के लिए गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए डाक्टर, दुकानदार, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर स्वच्छता संदेश दिया जाएगा। महिला निगरानी समिति के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित महिलाओं से संबंधित मुद्दे पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। परिषदीय व अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के रैली, रोड शो, प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्वच्छता संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रिपोर्ट राज्य स्वच्छता मिशन कार्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक आरपी सिंह ने बताया कि विश्व शौंचालय दिवस मनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।(DAINIK JAGRAN)
Tags:
amethi