सेना भर्ती :ऑन लाइन लिखित परीक्षा देनी होगी



चुरू। सेना भर्ती रैली के दौरान जुटने वाली युवाओं की भीड़ और हंगामे किसी से छिपे नहीं हैं। हर सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की भीड़ संभालने और व्यवस्थाओं के लिए सेना, प्रशासन और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडती है। अगर बात चूरू जिलामुख्यालय पर चल रही सैनिक भर्ती प्रक्रिया की करें तो यहां व्यवस्थाओं पर प्रशासन द्वारा जहां लाखों खर्च किये जा रहे हैं वहीं 700 से अधिक पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है, इसी तरह के हालात प्रत्येक उस सेन्टर पर देखे जा सकते हैं जहां सेना भर्ती परीक्षा आयोजित होती है।

इन्हीं तमाम दिक्कतों को देखते हुए सेना भर्ती में बड़ा बदलाव होने जा रहे हैं। सेना भर्ती निदेशालय द्वारा सेना भर्ती को लेकर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले सेंटर आवंटित किए जाएंगे। यहां उनकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। जो पास होगा, उसी के लिए दौड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी। सभी टेस्ट पास करने वालों को ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा। जनरल डायरेक्टर मेजर जनरल जे.के. मरवाल एवं राजस्थान जोन भर्ती निदेशालय के डिप्टी जनरल डायरेक्टर ब्रिगेडियर डी.बी. पानी ने जिला खेल स्टेडियम चूरू में आयोजित प्रेस वात्र्ता में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए पायलट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी ।
सेना में भर्ती के लिए अब युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता प्राथमिकता होगी। उन्हें पहले ऑन लाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद शैक्षणिक स्तर पर योग्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा। दोनों में सफल अभ्यर्थी तीसरे चरण में दौड़ परीक्षा में शामिल किए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत जल्द होने जा रही है। चूरू जिलामुख्यालय के खेल स्टेडियम में चल रही भर्ती का निरीक्षण करने आए जनरल डायरेक्टर मेजर जनरल जे.के. मरवाल एवं राजस्थान जोन भर्ती निदेशालय के डिप्टी जनरल डायरेक्टर ब्रिगेडियर डी.बी. पानी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। ब्रिगेडियर पानी ने बताया कि देशभर में होने वाली सेना भर्ती में यह बदलाव जल्द ही शुरू होगा। मेजर जनरल जे.के. मरवाल ने बताया कि कि चूष् में भर्ती होने वाले युवा सेना के फिटनेस टेस्ट में बेहतरीन निकल रहे हैं। भारतीय सेना को इस तरह के युवाओं की ही जरूरत है। यहां युवा भर्ती प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भी हिस्सा लेते हैं।
READ SOURCE

Post a Comment

Previous Post Next Post