New DELHI-भारत के प्रधानमंत्री इस्लामी बैंक खोलने के इच्छुक हैं।
मोदी सरकार पूरे देश में इस्लामी नियमों के आधार पर “इंट्रेस्ट फ्री” बैंक शुरु करने जा रही है। ये बैंक पूरी तरह इस्लामी नियमों के आधार पर पैसा अपने पास जमा रखेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस्लामिक बैंकों की शुरुआत के लिए सभी जरूरी तैयारियां भी कर ली हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पारंपरिक बैंकों में धीरे-धीरे इस्लामिक बैंक सुविधा देने का प्रस्ताव किया है। बैंकों में उपलब्ध इस विंडो के अन्तर्गत इस्लामी शरिया के अनुसार ब्याज मुक्त बैंकिंग सेवा के प्रावधान किए जाएंगे। केंद्र और रिजर्व बैंक दोनों लंबे समय से इस्लामिक बैंकिंग की शुरुआत करने की संभावनाओं पर विचार करते रहे हैं। रिज़र्व बैंक के अनुसार इससे, समाज के उस वर्ग को वित्तीय प्रणाली से जोड़ा जा सकेगा जो धार्मिक कारणों से इससे दूर है।
रिजर्व बैंक ने तकनीकी विश्लेषण रिपोर्ट भी तैयार की है। इसे वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया है।