सचिन ने गोद लिए गांव में एक युवक के घर जाकर दो साल पहले किए वादे को पूरा किया

विजयवाड़ा : किक्रेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दो साल पहले किए गए अपने वादे को आंध्र प्रदेश के एसपीएस नेल्लोर जिले में पुत्तमराजू कंदरिका गांव में एक युवक के घर जाकर पूरा किया।
गांव में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सचिन बेंगलुरु के एक निजी कंपनी में एक छोटी-मोटी नौकरी करने वाले महेश के घर गये और परिवार के साथ चाय पी। सचिन ने आज ही के दिन दो साल पहले सांसद आदर्श ग्राम योजना (एसएजीवाई) के तहत गांव गोद लिया था और वह आज विकास का जायजा लेने के लिए दूसरी बार गांव आए थे। महेश की मां विजयलक्ष्मी ने बताया कि अगले बार मैं चाहूंगी कि सचिन अपनी पत्नी को साथ लाए और हमारे घर आएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post