युवा सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र



युवा सम्मेलन के जनपद प्रभारी सुधांशु शुक्ला ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथ कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ से दस-दस युवाओं के नाम व नंबर की एक सूची तैयार करें। जिससे युवा सम्मेलन में उनकी भी सहभागिता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही युवा सम्मेलन को विशाल सम्मेलन बनाने के लिए जुट जायें। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही पार्टी के चेहरा होते हैं। 

ऐसे में युवा कार्यकर्ताओं ने अपील है कि सभी लोग पूरी ईमानदारी के साथ कार्यक्रम की तैयारी में लग जाएं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। ऐसे में बड़े कार्यक्रम के आयोजन में युवाओं का अहम रोल होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होने की बात कहीं। इस मौके पर व्यवस्था प्रमुख राजू सिंह, विजय सिंह, रोशन उपाध्याय, विवेक विक्रम, अखिलेश पांडेय, अरुण त्रिपाठी, राहुल पांडेय, राहुल मौर्या, विजय कश्यप समेत अमेठी व गौरीगंज विधान सभा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post