अधिक से अधिक लंबित वादों का करें निस्तारण







शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिले के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, रजिस्ट्रार, उपायुक्त व्यापार कर, चकबंदी अधिकारी, श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने अपने विभागों में लंबित ऐसे वादों एवं आवेदनों का चिन्हींकरण करें जो आपसी समझौते से हल हो सकते हैं। 
राष्ट्रीय लोक अदालत के पहले दोनों पक्षों को सूचित करते हुए अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की कार्रवाई करें। जिससे अदालत के दिन अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किया जा सके। डीएम ने कहा कि इससे सामान्य जन के समय व धन की दोनों की बचत होती है। वह अनावश्यक परेशानी से बच जाता है। बैठक में एडीएम सूर्य नारायन यादव सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post