सगाई से एक दिन पहले नोट बदलने को बैंक की लाइन में लगी ये दुल्हन



लखनऊ। लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी खुशबू की सगाई बुधवार को (आज) है। इससे एक दिन पहले उसे हाथों में मेहंदी रचानी चाहिए थी, लेकिन मंगलवार को सुबह से शाम तक वह हाथों में शादी का कार्ड लिए बैंक की कतार में खड़ी रही।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार खुशबू ने बताया कि वह राजाजीपुरम में विजया बैंक की शाखा पर आठ बजे से लाइन में लगी थी। घंटों खड़े रहने के बाद जब उसका नंबर आया तो कैश ही खत्म हो गया।


इसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक पहुंची। यहां भी उसे लाइन में खड़े रहना पड़ा, यहां भी वही हुआ, कैश खत्म होने से उसे पैसा नहीं मिला। खुशबू ने बताया कि 24 नवंबर को बेंगलुरु में उसकी शादी है। सभी आयोजनों के लिए रुपयों की कमी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post