जिस 'बेवफा' सोनम गुप्ता की पूरी दुनिया में थी तलाश, वो मिली यहां!

इन दिनों सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. खासकर नोटबंदी के फैसले के बाद जिस तरह एक रुपए के सिक्के से लेकर 2000 रुपए तक के नए नोटों पर सोनम गुप्ता की 'बेवफाई' की चर्चा हुई, उसने हर किसी को चौंका दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि सोनम गुप्ता कौन है? आखिर उसकी पहचान क्या है? आखिर कौन है जो सोनम गुप्ता की तरफ से उसकी कथित बेवफाई पर सफाई भी दे रही है? क्या कोई सचमुच की सोनम गुप्ता है या फिर ये सिर्फ एक शिगूफा है?इन सारे सवालों के बीच अब जाकर साफ सोनम गुप्ता को लेकर एक नई बात सामने आई है. खासकर सोनम गुप्ता की ये तस्वीरें तो कुछ और ही कहानी कहती हैं.इन सवालों का जवाब ढूंढने हम आपको लेकर चलते हैं राजस्थान की राजधानी जयपुर में. यहां सोनम गुप्ता की लोकप्रियता को भुनाने के लिए अलग ही तरीके से कोशिश की जा रही है.दरअसल, जयपुर के फिल्म मेकर भी अब सोनम गुप्ता में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यहां क्रिसेंट पिक्चर्स ने एक शॉर्ट फिल्म शूट की है, जिसका टाइटल भी यही है- सोनम गुप्ता बेवफा है!शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर मोहसिन खान ने बताया कि इस टाइटल पर शॉर्ट फिल्म बनाने को लेकर युवाओं में खूब क्रेज है.उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने एक सूबसूरत सी कहानी बुनी है जो पूरी तरह काल्पनिक है.इसमें दिखाया गया है कि सोनम गुप्ता की बेवफाई की वजह क्या है? दस रुपए के नोट पर किसने उसका नाम लिखा और क्यों लिखा?शॉर्ट फिल्म के एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर समीर राज ने बताया कि इसमें जयपुर रंगमंच से जुड़े कलाकार दिव्या चौधरी, आकाश, रुपेंद्र, गोपाल और जयंत ने काम किया है.यह फिल्म जल्द ही फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर रिलीज की जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post