जेएनयू छात्र नजीब को तलाशने में अखिलेश करेंगे मदद

लखनऊ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पांडेय ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

अखिलेश यादव से मिले जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद के परिजन भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिया। पांडेय और नजीब अहमद के परिजनों ने मुख्यमंत्री से लापता छात्र की खोज कराए जाने का अनुरोध किया।
इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि एक टीम का गठन कर राज्य सरकार नजीब का पता लगाने का पूरा प्रयास करेगी। साथ ही, केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया जाएगा।
READ SOURCE

Post a Comment

Previous Post Next Post