ATM की लाइन में मोदी के खिलाफ बोल रहे थे राहुल गांधी,लोगों ने कर दी हाथापाई



NEW DELHI: सोमवार सुबह RAHUL GANDHI एक बार फिर एटीएम पहुंचे। NOTE BAN के बाद पैसा निकालने के लिए कतार में खड़े लोगों से मुलाकात की। समस्या जाननी चाहिए।
दिल्ली के जहांगीरपुरी राहुल के सामने ही कुछ लोग इस बात पर भिड़ गए कि नोटबंदी का फैसला सही है या गलत। कांग्रेस वाइस-प्रेसिडेंट को बीच बचाव करना पड़ा और कहा, ''अच्छा भैया लड़ो मत।
बता दें कि राहुल खुद लाइन में लग कर एसबीआई से पैसा निकाल चुके हैं। मुंबई में भी वे एटीएम के बाहर लोगों से मिलते देखे गए थे।
राहुल के सामने लोगों की बीच हुई कहासुनी...
जैसे ही राहुल जहांगीरपुरी के एक एटीएम के पास पहुंचे लोगों की भीड़ लग गई। राहुल लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने कहा, हमें थोड़ा सहयोग करना चाहिए। इस पर एक दूसरे शख्स ने कहा, आम जनता को परेशान कर रखा है।' पहला शख्स, परेशानी से ही फ्यूचर बनता है। दूसरा सब धक्के खा रहे हैं। काहें की लाइन में लगे हैं ये तो बता दो। सब अपना काम छोड़कर रोज एटीएम के बाहर लाइन में हैं।
राहुल गांधी ने तीसरे शख्स से पूछा, अच्छा भैया आप बताओ, क्या दिक्कत है। दूसरे शख्स ने फिर बोलना शुरू किया,''माल्या का फ्यूचर बना दिया उसने। जो मर रहा है उनका क्या फ्यूचर है। जिनके घर में मौत हो रही है उनसे पूछे। तब राहुल ने कहा, ''अच्छा भैया आप लोग लड़ो मत
लोगों की समस्याएं जानने पहुंचे राहुल
जहांगीरपुरी के बाद राहुल लोगों की समस्याएं सुनने इंद्रलोक के एक एटीएम के बाहर भी पहुंचे। इसके बाद राहुल सीधे दिल्ली के जकिरा इलाके के एक एटीएम पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने लोगों की समस्याओं के बारे में पूछा।
बैंक की लाइन में भी दिखे थे राहुल
इससे पहले भी राहुल गांधी नोट बदलाने और लोगों की दिक्कतों को समझने के लिए बैंक की लाइन में लगे थे। तब उन्होंने कहा था कि ''मैं लाइन में लगना चाहता हूं। लोगों का दर्द बांटने आया हूं।'' पीएम मोदी की मां भी नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगी थीं। सोशल मीडिया में दोनों मामलों को राजनीति कहा गया।
READ SOURCE

Post a Comment

Previous Post Next Post