हाईवे-91 स्थित देहात थाने के पास शुक्रवार दोपहर बस से कुचलकर बाइक सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। जबकि भांजा गंभीर घायल हो गया। उसे नोएडा रेफर किया। हादसे के बाद लोगों ने कई वाहनों में तोडफ़ोड़ और जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग कर सड़क पर शव रखकर डीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाई, जिससे लोग और भड़क और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया व आसपास के खेतों पर आग लगा दी। पुलिस आंसू गैस के गोले पर छोड़े। बाद में डीएम ने मौके पर पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदौक निवासी हरजीत का 20 वर्षीय पुत्र पुनीत शुक्रवार को बाइक से देहात क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द निवासी सोहनलाल के बेटे (16) लवी और बेटी ज्योति (17) को लेकर गांव अच्छेजा लौट रहा था। पुनीत लवी और ज्योति का मामा है।
हाईवे-91 स्थित देहात थाने के पास खुर्जा की तरफ से आ रही निजी बस ने मामा, भांजा और भांजी को रौंद दिया। पुनीत और ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवी गंभीर घायल हो गया। लवी को नोएडा के अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे से गुस्साए अच्छेजा और समीपवर्ती गांवों के लोगों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों को में तोडफ़ोड और पथराव किया।
भीड़ को रौद्र रुप देखकर बस में सवार कई यात्री जान बचाते हुए खेतों की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और डीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और हालात बेकाबू देख लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले छोड़े।
इससे लोग और भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। साथ ही आसपास के खेतों में आग लगा दी। बवाल की सूचना पर डीएम शाम करीब साढ़ छह बजे मौके पर पहुंचे और मदद का आश्वासन दिया।

Tags:
ghaziabad