सपा की 25वीं सालगिरह पर छलका चाचा शिवपाल का दर्द, कहा- अपमान के बाद भी करता रहूंगा काम

समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को लखनऊ में रजत जयंती समारोह शुरू हो गया है. समारोह में यादव परिवार के अलावा लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और एचडी देवेगौड़ा मौजूद हैं. इस दौरान लालू यादव ने अखिलेश और शिवपाल यादव के हाथ पकड़कर हवा में उठाए और अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर भी छुए. लेकिन इसके बाद बोलने के लिए उठे शिवपाल यादव ने जमकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा. मंच पर माइक थामते वक्त शिवपाल ने पहले अखिलेश के मंत्री जावेद आब्दी को धक्का मार मंच से हटायाशिवपाल यादव ने कहा कि जिन्होंने कुर्बानी दी, उन्हें कुछ नहीं मिला. अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को विरासत में मिल जाता है और कुछ लोग जिंदगीभर मेहनत करते रह जाते हैं, कुछ नहीं मिलता. कुछ लोगों को जरा सी चापलूसी करने पर सत्ता का मजा मिल जाता है. कुछ लोग जीवनभर संघर्ष करते रहते हैं कुछ नहीं मिलता.

Post a Comment

Previous Post Next Post