मेरठ रोड स्थित क्लाउड नाइन फार्म हाउस केमालिकों में से एक अनिल कुमार त्यागी (52) को बुधवार रात करीब 10 बजे लग्जरी कार ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालकों का पता नहीं चल सका है।अनिल कुमार त्यागी केभतीजे विवेक त्यागी ने बताया कि उनके चाचा फार्म हाउस से स्कूटी पर राजनगर स्थित घर जा रहे थे। राम चमेली चड्ढा के पास वह स्कूटी पर खड़े थे, तभी उन्हें कार सवारों ने टक्कर मार दी।
तीन बार हिट किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर उन्हें पहले शिवम और बाद में यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
विवेक त्यागी का कहना है कि यह घटना हादसा नहीं है, साजिश है। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि आरोपी कार चालकों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में सीओ द्वितीय को जांच सौंपी गई है। देर रात 12:40 बजे समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
नंबर प्लेट से मिलेगा कार का सुराग
विवेक त्यागी ने बताया कि आरोपियों की कार की नंबर प्लेट वहीं गिर गई थी, जो पीसीआर-31 के पास है। उससे आरोपियों का सुराग मिल सकता है।
Tags:
uttar pradesh

