ग्रेटर नोएडा :पत्रकार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस और एण्टी एक्सटोर्सन सेल गौतमबुद्धनगर की संयुक्त टीम को मिली सफलता 
सोनू शर्मा संवाददाता, थाना प्रभारी नॉलेज पार्क और एण्टी एक्सटोरसन सेल प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर अनिल दुजाना गैंग के सदस्य विनय कुमार पुत्र रामजीत निवासी जेवर गौतमबुद्धनगर को परी चौक से गिरफ्तार कर लिया है विनय ने कुछ दिन पूर्व हिन्दुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार अशोक छौंकर निवासी जेवर से अनिल दुजाना के नाम पर रंगदारी की माँग की थी रंगदारी ना देने पर पत्रकार को परिवार के साथ बम से उड़ाकर मार देने की धमकी दी थी जिस सम्बन्ध में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा पंजीकृत किया गया था विनय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अनिल दुजाना के कहने पर अशोक छौंकर पत्रकार से रंगदारी माँगते हुये बम से उड़ाने की धमकी दी थी


Post a Comment

Previous Post Next Post