बीजेपी मंत्री की गाड़ी से मिले 92 लाख रूपये



मुम्बई। नोटबंदी के बाद जनता के दिन तो देश देख रहा है लेकिन BJP के अपनों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। BJP के मंत्री अपना पैसा ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं।

महाराष्ट्र के BJP मंत्री की गाड़ी के 92 लाख रुपए मिले हैं। मंत्री की गाड़ी से बरामद कैश बैन किए गए 500 और 1000 के नोटों में थे। नोट बरामद होने के बाद मंत्री देशमुख ने सफाई दी थी कि रुपए लोकमंगल कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े रहे हैं। निगम चुनावों के मद्देनजर सभी गाड़ियों की तलाशी लेते वक्त ये नोट बरामद हुए थे।

महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने बीजेपी मंत्री सुभाष देशमुख की गाड़ी से बरामद करीब 91 लाख रुपए के ऑडिट के आदेश भी दे दिए हैं।  विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी ने सुभाष देशमुख को कैबिनेट से बाहर किए जाने की मांग की है। विपक्ष की मांग है कि राज्य बीजेपी नेताओं के अकाउंट की ट्रांजेक्शन की इनकम टैक्स से जांच कराई जाए।
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कैश रिकवरी से यह बात साफ हो गई है कि बीजेपी नेता काले धन की कमाई में लिप्त हैं। मलिक ने मांग की कि देशमुख को कैबिनेट से बाहर कर गिरफ्तार किया जाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्मानाबाद म्युनिसिपल स्क्वॉड ने मंत्री की गाड़ी से बरामद किए गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंत्री से बात करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंत्री के करीबी ने बताया कि वह अभी शहर से बाहर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post