नोडल अधिकारियों को जारी हुआ पासवर्ड-अमेठी

AMETHI LIVE


गौरीगंज :विधान सभा चुनाव की तैयारी प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के आदेश पर शुरु कर दिया है। निर्वाचन कार्य मे लगने वाले सभी विभागों के अधिकारियों के नाम की आनलाइन फीडिंग कराया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों व नोडल अधिकारियों को नाम की फीडिंग कराने के लिए पासवर्ड जारी किया गया है। उन्होने अपने विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों की फीडिंग का कार्य शुरु करा दिया है। जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश पांडे के अनुसार सभी नोडल अधिकारियों को पासवर्ड दे दिया गया है। समय सीमा के भीतर फीडिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post