
नई दिल्ली। रिलायंस ने नया स्मार्टफोन LYF F8 लांच किया है। ये F सीरीज का LYF F8 स्मार्टफोन है, इसकी कीमत 4,199 रुपए तय की गई है।
ये 4G VoLTE को सपोर्ट करता है। यानी इस पर जिओ के साथ दूसरे नेटवर्क की सिम भी काम करेगी। ये एंड्रॉइड के वर्जन 6.0.1 मार्शमैलो पर रन करेगा। यूजर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी के रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। LYF F8 डुअल सिम को सपोर्ट करता है।
इस हैंडसेट पर एक साल का रिलायंस जिओ का वेलकम ऑफर मिलेगा। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। एफ8 को देशभर में रिलायंस और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है।
फोन में 4.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और साथ में 1 जीबी रैम ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है।
फोन में 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी लवर्स के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी से 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 160 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी डुअल सिम को सपोर्ट करता है। वाइ-फाइ 802.11 एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस, एज और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।