![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
दो सप्ताह से रोज होने वाले अपने पेट दर्द से परेशान होकर कैमरून की रहने वाली 26 वर्षीया महिला अपना इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टर ने जब महिला का चेकप किया तो उन्हें पता चला पेट में कुछ चीज अटकी हुई है जिसे सर्जरी कर निकाला जाएगा। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट की सर्जरी की तो पेट में से कंडोम के टुकड़े निकले।
ये कंडोम महिला के पेट में ओरल सेक्स के दौरान चला गया था। जर्नल आफ मेडिकल केस रिपोर्ट के अनुसार इस केस को दुनियाभर में बड़ी उत्सुकता से देखा गया।
रिपोर्ट में कैमरून की यूनिवर्सिटी आफ ब्यू की डा.कार्लसन बी. सामा के हवाले से बताया गया कि महिला पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुई थी। जब महिला को दर्द बढ़ गया तो अल्ट्रासाउंड में आँतों में सूजन और द्रव जमा था। तुरंत सर्जरी की गई और डाक्टरों ने कंडोम को आसानी से निकाल लिया। कंडोम के टुकड़े देखकर डाक्टर भी चौंक गये। बाद में महिला ने अपने साथ हुई घटना बताई।
Tags:
ajab gajab
