गुस्साये लोगों ने किया खुर्जा जेवर रोड जाम, जेवर कोतवाली प्रभारी के समझाने पर खोला जाम

सोनू शर्मा संवाददाता, ग्रेटर नोएडा के जहाँगीरपुर कस्बे मे स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे दो दिन से कैश नहीं आने के कारण गुस्साये लोगों ने बैंक के सामने ही खुर्जा जेवर रोड को जाम कर दिया है जहाँगीरपुर चौकी प्रभारी अमित चौधरी ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवा दिया लेकिन कुछ समय बाद ही पब्लिक ने फिर जाम लगा दिया जाम की सूचना पाकर जेवर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव और नायब तहसीलदार जेवर मौहम्मद अली मौके पर पहुँच गये कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने जाम लगा रहे लोगों को समझाकर जाम को खुलवा दिया उनके समझाने पर लोग शान्त हो गये और वहाँ से चले गये दो दिनों से जहाँगीरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक मे कैश नहीं आने के कारण आम जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है



Post a Comment

Previous Post Next Post