गौरीगंज : शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया के जरिए उड़ी नमक की कमी की अफवाह ने आम लोगों के साथ ही प्रशासन को भी हलाकान करके रख दिया। सीएम के निर्देश पर डीएम ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और जिला पूर्ति अधिकारी को सभी जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। जिसके बाद सक्रिय पूर्ति विभाग की टीम ने रात में ही बाजारों का निरीक्षण शुरू कर दिया। थोक मिट्टी तेल विक्रेताओं के यहां से नमक का वितरण कराने के साथ ही किराना दुकानदारों को नमक का पर्याप्त स्टाक होने व निर्धारित मूल्य पर बेचे जाने का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। फिलहाल प्रशासन की सक्रियता का असर रहा कि अफवाह जल्द ही दम तोड़ गई और शनिवार सुबह तक लोगों में नमक की कमी को लेकर फैली अफरातफरी भी शांत हो गई। (JAGRAN)
Tags:
amethi