सावधान! मार्केट में असली से पहले आ गया 2000 रुपए का नकली नोट



नई दिल्ली। लोगों के हाथ तक अभी नया 2000 का नोट पहुंचा भी नहीं है। लेकिन नकली नोट के कारोबारियों ने इसे मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जी हां, 2000 के नकली नोट की खबरें आने लगी हैं।

चिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में 2000 रुपए का नकली नोट सब्जी वाले को किसी ने पकड़ा दिया जिसे सब्जी वाले ने बाद में वापस कर दिया। पुलिस ने मामले पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह था। नोट को देख कर लग रहा है कि उसके किनारों को कैंची से काटा गया है। लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है जिसका फायदा उठाया जा सकता है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 300 करोड़ रुपए की फेक करेंसी चलन में है। नोटबंदी के पीछे सरकार का उद्देश्य फेक करेंसी पर लगाम लगाना भी था।(CARE OF MEDIA)

Post a Comment

Previous Post Next Post