ग्रामीणों ने लगाया लेखपाल पर गंभीर आरोप-अमेठी



बाजारशुकुल :भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के ब्लाक अध्यक्ष इमाम उल्ला गुर्जर ने दिए गए शिकायती पत्र में महोना पश्चिम ग्राम सभा में विगत कई वषरें से कार्यरत लेखपाल पर खसरा बनाने से लेकर आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट लगाने तक के कायरें में धन उगाही करने का आरोप मढ़ा है। ग्रामीणों ने पट्टा देने और अवैध ढंग से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कराने के नाम पर लाखों रुपये की उगाही करने का भी लेखपाल पर आरोप लगाया है। अभी हाल में क्षेत्र में आये काबीना मंत्री अवधेश प्रसाद से मिलकर भी ग्रामीणों ने लेखपाल के काले कारनामों की जाच कराने व कार्यवाही किये जाने की माग की है। एक ही ग्राम पंचायत में विगत कई वषरें से कार्यरत लेखपाल की ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की। फि र भी आज तक न तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई न ही इस ग्राम पंचायत से उसका तबादला ही हुआ। लेखपाल द्वारा गाव की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करवाने की बात भी प्रकाश में आई है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जाच कराकर कार्यवाही जरूर की जायेगी। किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष ने आरोपी लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आदोलन की चेतावनी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post