जिले के 98 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा-अमेठी

Image result for up board exam

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले की चारों तहसीलों में कुल 98 केंद्र बनाने को मंजूरी दी है। समिति का अनुमोदन मिलने के बाद डीआईओएस ने सूची जारी कर 10 नवंबर तक केंद्रों पर आपत्ति/प्रत्यावेदन मांगा है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश पर जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय समिति ने यूपी बोर्ड 2017 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को मंजूरी दे दी है। जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद जारी सूची में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 98 केंद्र बनाने की संस्तुति की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी मिश्र ने केंद्रों की सूची जारी करने के साथ ही जीजीआईसी गौरीगंज व अपने कार्यालय के सूचना पट्ट पर इसे चस्पा करवाने के साथ केंद्र निर्धारण पर आपत्ति/प्रत्यावेदन दाखिल करने के लिए कॉलेजों को 10 नवंबर तक का समय दिया है।

डीआईओएस ने बताया कि अमेठी तहसील में 32, मुसाफिरखाना में 27 और गौरीगंज में 18 तथा तिलोई में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन लोगों को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर आपत्ति हो, वे उनके या डीएम कार्यालय पर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति/प्रत्यावेदन पर कमेटी कोई विचार नहीं करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post