देश के 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग, नोटंबदी पर भी पता चलेगा जनता का रुख़

देश के 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग, नोटंबदी पर भी पता चलेगा जनता का रुख़

नई दिल्ली: देश के छह राज्यों पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में कुल मिलाकर 5 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इस चुनाव को केंद्र की बीजेपी नीत सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद किए जाने को लेकर पहले जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है.
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
  1. पश्चिम बंगाल में कूच बिहार (आरक्षित अनुसूचित जाति) और तमलुक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गए. इन सीटों पर 23 उम्मीदवार आमने-सामने हैं और इस दौरान लगभग 3,524,977 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,689,735 महिलाएं हैं.
  2. कूच बिहार संसदीय क्षेत्र में तृणमूल की रेणुका सिन्हा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जबकि तमलुक से सांसद सुवेंदू अधिकारी के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल होने से यह सीट भी रिक्त हो गई थी. वहीं, तृणमूल के विधायक सजल पांजा के निधन के बाद मोंटेश्वर विधानसभा सीट खाली हुई थी.
  3. मध्य प्रदेश की शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. बीजेपी सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के कारण शहडोल लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव हो रहा हैं, जबकि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव यहां से बीजेपी विधायक राजेंद्र श्यामलाल दादू की सड़के हादसे में निधन होने के कारण हो रहे हैं. इस उपचुनाव में शहडोल लोकसभा सीट से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि नेपानगर विधानभा क्षेत्र से केवल चार उम्मीदवार ही अपना भाग्य आजमा रहे हैं.
  4. कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह और शहडोल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राजेश नंदिनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को उम्मीदवार बनाया है, तो बीजेपी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आदिवासी नेता ज्ञान सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने क्षेत्र के आदिवासी नेता अंतर सिंह बद्रे पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना उम्मीरवाद बनाया है, जबकि बीजेपी ने इस क्षेत्र से विधायक रहे दिवंगत राजेंद्र श्यामलाल दादू की बेटी मंजू दादू को अपना प्रत्यशी बनाकर क्षेत्र के मतदाताओं की सहानभूति हासिल करने की कोशिश की है.
  5. वहीं असम में लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र और बैठालां.....read more

Post a Comment

Previous Post Next Post