यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज डायल 100 का उद्घाटन किया। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत पुलिस 24 घंटे 265 दिन सूबे की कानून व्यवस्था को कंट्रोल करेगी।
बरेली में अखिलेश का दौरा
अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर बरेली में खासा इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और मंच पर खासा तैयारियां की गईं हैं। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को शहर में रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है। इस दौरान शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यही नहीं, जिस वॉटरप्रुफ मंच से बोलेंगे उसके भी खास इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वीआईपी मूवमेंट के दौरान अयूब खां से चौपला और चौकी चौराहे तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान कार और बाइक भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने टीएसआई समेत अन्य ट्रैफिक पुलिस र्किमयों की डयूटी लगा दी है। बिशप मंडल इंटर कालेज में मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरेगा। इसके बाद वह कार से पुलिस लाइन जाएंगे। इस दौरान रूट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मंच पर खासा तैयारी
वे आज पुलिस लाइन में वाटरप्रूफ मंच से बोलेंगे। ऐसे में मौसम खराब होने पर भी मंच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। धूल और धूप रोकने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन सीएम के मंच को लेकर खास एहतियात बरत रहा है। आतंकी और राष्ट्र विरोधी संगठन की धमकियों के बाद सुरक्षा मुख्यालय ने सीएम के बरेली कार्यक्रम को लेकर खास गाइडलाइंस जारी की है। इसमें सीएम की सुरक्षा और मंच को लेकर निर्देश दिए गए थे।

गाइडलाइंस के मुताबिक सीएम का मंच पुलिस लाइन में तैयार किया जा रहा है। इसे जमीन से काफी ऊंचाई पर बनाया गया है। वहीं, वाटरप्रूफ होने के चलते बारिश होने के बाद भी पानी मंच पर नहीं आ सकेगा। मंच पर धूप रोकने के इंतजाम भी किए गए हैं।
भीड़ की किसी भी अफरातफरी को रोकने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को डीएम, एसएसी और सीडीओ समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा चक्र के बारे में एसएसपी ने खास हिदायत दी। डीएम ने मंच पर धूप रोकने के हर संभव इंतजाम करने को कहा। इस पर अफसरों ने मंच में कुछ फेरबदल भी कराया। वहीं, पुलिस लाइन में डायल 100 की गाड़ियों की लांचिंग की रिहर्सल भी हुई। सीएम के मंच के आगे से एक-एक गाड़ी को गुजारा गया।
ऐसे रहेगी नो एंट्री
- रामपुर की ओर से आने वाले शाहजहांपुर जाने वाले सभी भारी वाहन परसा खेड़ा से विलय धाम से इंवर्टिस होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कोई भी भारी वाहन मिनी बाईपास की तरफ से नहीं आएगा। रोड पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन विलय धाम से इनवर्टिस से फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा।
- शाहजहांपुर की ओर से आने वाले रामपुर की ओर जाने वाले भारी इनवर्टिस से विलय धाम होकर बड़ा बाईपास परसा खेड़ा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन रामगंगा से बुखारा मोड़ तिराहा से फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- शाहजहांपुर से आने वाले बदायूं को जाने वाले सभी भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
- वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय अयूब खां चौराहा से चौकी चौराहा की और चौपला चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- वीवीआईपी आगमन व प्रस्थान के समय बियाबानी कोठी तिराहा एवं बड़ा डाकखाना चौराहा से चौकी चौराहा की ओर सभी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे ।
वाहनों की रूट एवं पार्किंग व्यवस्था
- पुलिस लाइन के पीछे ग्राउंड पर खड़े होंगे।
- मीडिया एवं पुलिसकर्मियों के वाहन पुलिस लाइन गेट के सामने रेलवे कॉलोनी के अंदर खड़े किए जाएंगे।
- कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों की बस एवं कार मिशन अस्पताल के ग्राउंड में खड़ी की जाएगी।
- अधिकारियों के वाहन मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर कालेज में में पार्क किए जाएंगे।
- कार्यक्रम में आने वाले दो पहिया वाहन रेलवे मनोरंजन सदन में पार्क होंगे।
- रामपुर व नैनीताल की ओर से कार्यक्रम में आने वाले भारी वाहन मिनी बाईपास से चौपला चौराहा होते हुए रेलवे मालगोदाम में पार्क होंगे।
- बदायूं की ओर से कार्यक्रम में आने वाले भारी वाहन चौपला पुल से चौपला चौराहा होते हुए रेलवे माल गोदाम के पास खड़े होंगे।
- छोटे वाहन अनाथालय में खड़े किए जाएंगे
Tags:
uttar pradesh