पीएम मोदी का देश के नाम संदेश: आज रात से 500, 1000 के नोट बंद

Live : 500 और 1000 रुपये के नोट आज मध्यरात्रि से गैर-कानूनी : पीएम मोदी

पीएम मोदी का देश के नाम संदेश: आज रात से 500, 1000 के नोट बंद
पीएम मोदी ने आज देश के नाम अपने संदेश में कहा है कि मैं आपसे कुछ गंभीर विषय पर बात करना चाह रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था में भारत चमकता सितारा है। पीएम मोदी ने कहा कि सीमापार से आतंक को पैसा दिया जाता है।
LIVE अपडेट
9 नवम्बर और कुछ स्थानों में 10 नवम्बर को भी ATM काम नहीं करेंगे : PM मोदी
आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है : PM मोदी
100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, 2 रुपये और 1 रूपया का नोट और सभी सिक्के नियमित हैं और लेन देन के लिए उपयोग हो सकते हैं: PM मोदी
500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के जरिये लेन देन की व्यवस्था आज मध्य रात्रि से उपलब्ध नहीं होगी : PM मोदी
आज मध्य रात्रि से वर्तमान में जारी 500 रुपये और 1,000 रुपये के करेंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे यानि ये मुद्राएँ कानूनन अमान्य होंगी : PM मोदी
सीमा पार के हमारे शत्रु जाली नोटों के जरिये अपना धंधा भारत में चलाते हैं और यह सालों से चल रहा है: PM मोदी
हर देश के विकास के इतिहास में ऐसे क्षण आये हैं जब एक शक्तिशाली और निर्णायक कदम की आवश्यकता महसूस की गई : PM मोदी
देश में भ्रष्टाचार और कला धन जैसी बीमारियों ने अपना जड़ जमा लिया है और देश से गरीबी हटाने में ये सबसे बड़ी बाधा है: PM मोदी
यह सरकार गरीबों को समर्पित है और समर्पित रहेगी : PM मोदी
पिछले ढाई वर्षों में सवा सौ करोड़ देशवासियों के सहयोग से आज भारत ने ग्लोबल इकॉनमी में एक ब्राइट स्पॉट के रूप में उपस्तिथि दर्ज कराई है: PM मोदी
इस वार्ता में कुछ गंभीर विषय, कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आप से साझा करूंगा : PM मोदी

Post a Comment

Previous Post Next Post